{"_id":"6406a4e01194999b560dddf4","slug":"bike-riding-scavenger-collided-with-water-tanker-death-kaushambi-news-c-3-1-72391-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पानी के टैंकर से भिड़ा बाइक सवार सफाईकर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पानी के टैंकर से भिड़ा बाइक सवार सफाईकर्मी, मौत
Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर से भिड़ा बाइक सवार सफाई कर्मी, मौत
रविवार रात नगर पालिका भरवारी इलाके के रामनगर में हुआ हादसा
सड़क के लिए पानी की आपूर्ति के लिए बुलाया गया था टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। क्षेत्र के रामनगर में रविवार रात पानी से भरे टैंकर से टकराकर एक बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। सफाईकर्मी होली का कामान खरीदकर घर लौट रहा था। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
रामनगर निवासी चतुर (31) भरवारी में सफाई कर्मी था। उसकी ड्यूटी मूरतगंज जोन में लगी थी। रविवार शाम वह ड्यूटी से लौटने के दौरान चाकवन में होली का सामान खरीदने लगा। कुछ सामान नहीं मिलने पर वह मूरतगंज चला गया। यहां से रात को वह बाइक से घर आ रहा था। रामनगर में ही लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर मंगवाया गया था।
रात को टैंकर निर्माणाधीन सड़क के किनारे खड़ा था। रात को जब चतुर बाइक लेकर उधर से गुजरा तो टैंकर को नहीं देख सका। इससे उसकी बाइक टैंकर से टकरा गई। हादसे में चतुर को गंभीर चोट आई। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पहचान होने के बाद चतुर के परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले चतुर ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र मिश्र के निर्देश पर लिपिक बबलू गौतम, संजय गुप्ता व अन्य स्टॉफ मृतक के घर पहुंचा और परिजनों को आर्थिक मदद दी।