फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding miscreants shot former head, condition critical

बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत नाजुक

Thu, 03 Feb 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot former head, condition critical
पिपरी के अकबरपुर गांव में पूर्व प्रधान को गोली मारने की जांच करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में बुधवार सुबह दुकान पर बैठे पूर्व प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी पूर्व प्रधान को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिन दहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर मिर्जापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद उर्फ गुनी महाराज पूर्व प्रधान हैं। जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर इलाके के ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश है। बुधवार सुबह वह गांव के बाहर चौराहा स्थित एक दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पूर्व प्रधान की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर कसेंदा को ओर भाग निकले।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजन व पुलिस को दी। सूचना पर सीओ श्यामकांत व पिपरी इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी पूर्व प्रधान को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गोली मारने वाले बदमाश कसेंदा व काठगांव के हैं। स्थानीय लोगों से उनकी पहचान की है। सीओ शशिकांत का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है। दो लोगों का नाम सामने आया है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed