फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding farmer dies due to uncontrollable truck collision, partner serious

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी गंभीर

Tue, 09 Aug 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to uncontrollable truck collision, partner serious
कोंड़र गांव के समीप अशोक चौरसिया की मार्ग हादसे में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
सदर कोतवाली के कोड़र पूरब के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के सरसवां निवासी अशोक चौरसिया (54) के बम्हरौली निवासी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। सोमवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए वह परिवार के अयोध्या प्रसाद (50) के साथ बम्हरौली जा रहे थे। जैसे ही दोनों लोग मंझनपुर के कोड़र पूरब के समीप पहुंचे तभी ओसा की तरफ से महेवाघाट की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। अयोध्या की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें प्रयागराज रेफर किया है। अशोक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पहले मुंबई में रोजगार करते थे। लेकिन इन दिनों वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। अशोक के छह बेटे मुंबई में ही रोजगार करते हैं। परिवार के लोगों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना है टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गाड़ी सहित भाग निकला है। परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed