{"_id":"6594230297241bf971015bfa","slug":"bike-rider-sister-dies-brother-injured-in-collision-with-truck-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-291264-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल
Tue, 02 Jan 2024 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल
-- -एयरपोर्ट कोतवाली के हरियरा मोड़ के पास मंगलवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के हरियरा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी किशोरी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर गांव निवासी आशीष मंगलवार अपनी मौसेरी बहन मोनिका (16) निवासी मोहद्दीनपुर भरेठा को बाइक पर बैठाकर ननिहाल प्रयागराज के धूमनगंज गया था। लौटते समय करीब तीन बजे एयरपोर्ट थाना के हरियरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद ही मोनिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक आशीष की हालत भी गंभीर बनी हुई है।