फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider serious after hitting pickup truck and chasing it

Kaushambi News: पिकअप में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर रहा बाइक सवार गंभीर

Tue, 28 Nov 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider serious after hitting pickup truck and chasing it
कोखराज के मलाक भायल गांव के समीप मार्ग हादसे में पलदा टमाटर लदा पिकप संवाद
पिकअप में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर रहा बाइक सवार गंभीर
विज्ञापन

- ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के मलाक भायल गांव के समीप सड़क किनारे टमाटर लदी पंचर पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में पिकअप पलट गई। हादसे के बाद टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक का बाइक सवार ने पीछा किया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए मूरतगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर की तरफ से एक पिकअप में टमाटर लोड कर व्यापारी व चालक प्रयागराज के मुंडेरा मंडी जा रहे थे। मलाक भायल के समीप सोमवार शाम पिकअप पंचर हो गई। इस पर चालक गाड़ी का टायर बदलने लगा। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पलट गई और टमाटर सड़क पर बिखर गया। घटना देख एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक का पीछा किया तो चालक ने अचानक गाड़ी में ब्रेक लगा दी। इसकी वजह से बाइक सवार ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आईं हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed