फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider returning home after delivering milk dies, crushed by a speeding tractor

Kaushambi : दूध देकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा

Fri, 14 Nov 2025 05:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल विद्यालय के पास नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव निवासी 20 वर्षीय सुनील सिराथू की एक एजेंसी में काम करता था।

विज्ञापन
Bike rider returning home after delivering milk dies, crushed by a speeding tractor
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल विद्यालय के पास नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव निवासी 20 वर्षीय सुनील सिराथू की एक एजेंसी में काम करता था। वह सैनी चौराहे स्थित अपने भाई अनिल की चाय दुकान पर दूध देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सुनील चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता सत्यनारायण गैस एजेंसी में मजदूरी करते हैं, जहां सुनील और उसका बड़ा भाई कुलदीप भी घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। दो छोटे भाई सतीश और अनिल सैनी बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुनील की शादी पांच माह पहले पचासा गांव में तय हुई थी और आगामी 24 फरवरी को बरात जानी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मां गुलाब कली देवी, बड़ी बहन सरिता और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है और जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed