फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider Rajgir dies after colliding with a herd of Nilgai

Kaushambi News: नीलगाय के झुंड से टकराकर बाइक सवार राजगीर की मौत

Mon, 30 Jun 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Rajgir dies after colliding with a herd of Nilgai
तिल्हापुर गांव में राजगीर गंगादीन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन स्रोत -संवाद
सरायअकिल कोतवाली के धारुपुर गांव के समीप शनिवार शाम नीलगायों के झुंड से बाइक सवार राजगीर टकरा गया। जख्मी राजगीर की रविवार भोर घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन

तिल्हापुर निवासी श्यामलाल ने बताया कि बड़ा बेटा गंगादीन (45) राजगीर था। शनिवार को वह पड़ोसी दोस्त मेवालाल को लेकर अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल भखंदा गया था। शाम को वापस लौटते समय धारुपुर गांव के समीप सड़क पर अचानक आए नीलगायों के झुंड से टकराने के बाद उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
इससे बाइक पर पीछे बैठा गंगादीन छिटककर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जबकि, बाइक चला रहे मेवालाल मामूली रूप से घायल हो गए। मेवालाल की सूचना पर आए परिजन एंबुलेंस की मदद से जख्मी गंगादीन को सीएचसी सरायअकिल ले गए। वहां इलाज करवाने के बाद रात को वापस घर ले आए।
विज्ञापन

सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण घर पर उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रविवार भोर उसकी सांसें थम गईं। बेटे की मौत से वृद्ध पिता श्यामलाल और उसकी पत्नी-बच्चों में गंभीर शोक है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed