{"_id":"5cb76fe3bdec2214757c677a","slug":"bike-rider-killed-in-sadak-hadsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर हाईवे के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
फतेहपुर शहर के राधानगर मोहल्ला निवासी संजय चौधरी के बेटे रमेश की 23 अप्रैल को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
मंगलवार को छोटा बेटा दिनेश (20) शादी का कार्ड बांटने कौशाम्बी आया था। यहां शाम तकरीबन छह बजे सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के पास हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजन दिनेश की हालत नाजुक देखा तो उसे लेकर प्रयागराज के निजी अस्पताल जाने लगे। परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही इमामगंज के पास उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से शादी वाले घर में मातम छा गया।