{"_id":"669d8f0cd8bda7742d00cf84","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-dumper-police-station-surrounded-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114173-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, कोतवाली का घेराव
Mon, 22 Jul 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाल से शिकायत करने आए रामपुर बसोहरा के लोग। संवाद
नगर कोतवाली के रामपुर बसोहरा गांव में डंपर की टक्कर से घायल युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में खर्चे की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर बसोहरा निवासी गुड्डू पटेल (35) शनिवार शाम खेत से काम कर घर लौट रहा था। गांव के समीप बेकाबू डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर डंपर को कब्जे में लिया। हादसे के दूसरे दिन रविवार को परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। परिजनों का कहना था कि आरोपी चालक को बुलाकर इलाज में होने वाला खर्च मुहैया कराया जाए। बाद में पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर डंपर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी
मंझनपुर। कोतवाली के सेलरहा पश्चिम निवासी धर्मेंद्र कुमार शनिवार शाम देवीगंज बाजार घर घर लौट रहा था। गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए वाहन कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -