{"_id":"6813d2608a4bbe932800a7fd","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-another-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124942-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हो गई मौत, एक अन्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हो गई मौत, एक अन्य जख्मी
Fri, 02 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तरना-तरनी गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साला जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पश्चिमशरीरा के बैरमपुर गोटइयापुर निवासी किशन लाल (32) बुधवार को अपने साले प्रभु दयाल के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने चंदीपुर गांव गया था।
प्रभू दयाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे वापस घर लौटते समय वह तरना-तरनी गांव के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में जीजा-साले जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। जहां कुछ देेर बाद किशन की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।