{"_id":"61cdd4b29dc444762f017289","slug":"bike-rider-dies-due-to-uncontrollable-car-collision-kaushambi-news-ald323844963","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के मनोहरगंज मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मुकेश कुमार (35) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी मूरतगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिकंदरपुर बजहा गांव का मुकेश कुमार (35) गांव में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार को किसी काम से वह बाइक लेकर मूरतगंज आया था। यहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह मनोहरगंज मोड़ के पास पहुंचा तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
घटना में मुकेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर प्रयागराज की ओर भाग निकला। उधर घटना देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने परिवार के लोगों को खबर देने के साथ ही एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से मुकेश को इलाज के लिए सीएचसी मूरतगंज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मूरतगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।