फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider collides with bull, loses his life

Kaushambi News: सांड़ से टकराया बाइक सवार, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with bull, loses his life
श्यामलाल की फाइल फोटो
पश्चिम शरीरा के जजौली गांव निवासी श्यामलाल (46) की शुक्रवार रात आठ बजे सरसवां से बाइक से घर लौट रहे थे। टेवां में विमला रानी भार्गव डिग्री कॉलेज के सामने सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। मवेशी से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जजौली गांव निवासी श्यामलाल पुत्र स्व. मैकूलाल कोटार्य सिलाई का काम करते थे। शुक्रवार रात वह सरसवां गांव से बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सांड़ से टकरा गए। सड़क पर गिरने की वजह से वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल श्यामलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामलाल की मौत से पत्नी सोममती बेसुध हो गईं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। चारों अविवाहित हैं। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर घूमने वाले छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है।

श्यामलाल की फाइल फोटो

श्यामलाल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed