फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike jumped into the pit, woman fell and died

Kaushambi News: गड्ढे में बाइक उछली, गिरकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike jumped into the pit, woman fell and died
मृतक सीता देवी फाइल फोटो।
मंझनपुर कोतवाली के मड़ूकी गांव के समीप सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक उछल गई। इस दौरान पीछे सवार महिला सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा भतीजा बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इलाके के ऊनो निवासी शिवभरन ने बताया कि वह 38 वर्षीय चाची सीता देवी पत्नी राकेश प्रजापति को लेकर मंगलवार को बाइक से मंझनपुर गया था। देर शाम लौटते समय मड़ूकी गांव के समीप सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक उछल गई। झटका लगने से पीछे बैठी सीता देवी नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। शिवबरन ने राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed