फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collided with tree, two youths killed, two injured

पेड़ से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, two youths killed, two injured
Bike collided with tree, two youths killed, two injured - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के जलालपुर घोषी स्थित रावतपुर मोड़ के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुए के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक इलाके के ही असरावल कला गांव में तेरहवीं में खाना बनाने गए थे।
विज्ञापन

वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घायलों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव निवासी प्रेम लाल पाल का बेटा देवेंद्र (19) उर्फ देवा शादी विवाह आदि समारोह में खाना बनाने का काम करता था। सोमवार को वह अपने गांव के ही पंकज शर्मा उर्फ मिथुन (20) और कोखराज कोतवाली के जलालपुर बड़गांव निवासी संदीप पाल (18) व अनिल पाल (20) को साथ लेकर असरावल कला गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में खाना बनाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से काम खत्म करने के बाद आधी रात के करीब चारों एक ही बाइक से घर के लिए निकले थे। बाइक देवेंद्र पाल चला रहा था। रास्ते में जलालपुर घोषी गांव स्थित रावतपुर मोड़ के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे महुए के पेड़ से टकरा गई।

हादसे में पंकज शर्मा और देवेंद्र उर्फ देवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप पाल और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

Bike collided with tree, two youths killed, two injured

Bike collided with tree, two youths killed, two injured- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed