फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bijali sankat

पुरखास उपकेंद्र के 35 गांवों में 24 घंटे से ब्लैकआउट

Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
bijali sankat
other
पुरखास उपकेंद्र के 35 गांवों में पिछले 24 घंटे से ब्लैक आउट है। उपकेंद्र पर लगे एलए पर आकाशीय बिजली गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे रमजान के मौके पर बिजली न मिलने से लोगों को गर्मी से तो जूझना ही पड़ा पानी की भी किल्लत रही।
विज्ञापन


पुरखास उपकेंद्र से इलाके की 35 ग्राम सभाओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसमें पुरखास समेत बिगहरा, टिकरा, हसनपुर, डिहवा, उमरवल, नंदा का पुरवा, केवटपुरवा, यूसुफपुर, खानपुर आदि गांव शामिल हैं। बृहस्पतिवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उपकेंद्र में लगा एलए ब्रस्ट हो गया। इससे संबंधित सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली न मिलने से चिपचिप भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन


सबसे बुरा हाल तो रोजेदारों का रहा। बिजली के आभाव में उन्हें गर्मी में तो तड़पना ही पड़ा पानी की परेशानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। युसूफपुर निवासी जमाल अहमद का कहना है कि बृहस्पतिवार को अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शुक्रवार को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली न मिलने पर लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई। खानपुर निवासी इसरार का कहना है कि रमजान के मौके पर बिजली आपूर्ति ठप होने से रोजेदारों का हाल बेहाल है। बिजली न मिलने से पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली न मिलने से संबंधित सभी 35 गांवों के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र में लगा एलए आकाशीय बिजली के चलते ब्रस्ट हो गया था। जानकारी मिलने पर एलए मंगवाकर लगवाया गया। दोपहर चार बजे के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है। आंधी-पानी के चलते आपूर्ति कभी भी बाधित हो सकती है।
शिवबाबू निषाद, जेई पुरखास उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed