फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bicycle rally took out from place to place

जगह-जगह सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rally took out from place to place
Bicycle rally took out from place to place - फोटो : KAUSHAMBI
छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले भर में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। कौशाम्बी ब्लॉक में पूर्व प्रमुख शशिभूषण द्विवेदी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिसमें बुधराम यादव, लल्लू गौतम सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी के नेतृत्व में म्योहर से साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली म्योहर से करारी होते हुए मंझनपुर मुख्यालय पार्टी कार्यालय पहुंची। जिसमें प्रदीप चौधरी, अमित सिंह, बलराम सिंह, अखिलेश सिंह, प्रशांत सिंह, संजय कश्यप, रामबाबू सरोज, अजय कुमार तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आशीष कुशवाहा की अगुवाई में शहजादपुर से रैली निकाली गई। जो बम्हरौली, कल्यानपुर, टेढ़ीमोड होते हुए सैनी के कृषि मैदान पहुंची। रैली में मोहित यादव, चंदन यादव, रंजीत यादव, जितेंद्र पाल, राजन पाल, राहुल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम से नगर अध्यक्ष मोबीन अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। भरवारी में नगर पालिका ईदगाह से महबूब आलम उर्फ सज्जू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जो गौरा रोड, चाकवन रोड, चमरूपुर बहेरिया गांव में जाकर लोगों को भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
कहा महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। इस मौके आफताब अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी अवैस हसन, आफताब अहमद सभासद, दिनेश कुमार, मेघा सरोज, लालमन सरोज, जाबिर अहमद, राजेश कुमार सरोज, मोहम्मद सैफी सहित आदि मौजूद रहे। सपा नेता गुलाम हुसैन के भरवारी स्थित आवास से साइकिल यात्रा निकाली गई।

जो चायल विधान सभा क्षेत्र के खलीलाबाद, रोही, शेरगढ़, जीटी रोड होते हुए मूरतगंज में समाप्त हुई। इस दौरान जयकरन यादव, रामचंद्र यादव, शिवमूरत दिवाकर, विकराल यादव, इरफान अहमद, मोनू राइन, जमील, अश्वनी यादव, अंगद यादव, अजीम अहमद, रोहित दिवाकर, त्रिभुवन पटेल, मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Bicycle rally took out from place to place

Bicycle rally took out from place to place- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed