{"_id":"69712d2420e04d71210cccb7","slug":"bhakiyu-submitted-a-memorandum-on-health-and-irrigation-related-issues-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135311-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाकियू ने स्वास्थ्य सिंचाई सहित समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाकियू ने स्वास्थ्य सिंचाई सहित समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम चायल को ज्ञापन सौंपते भाकियू (अबांवता) गुट के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : 1
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चायल तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई आदि समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
एसडीएम अरुण कुमार ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन, तहसील अध्यक्ष यशवंत सिंह राठौर, उपाध्यक्ष मुन्ना लाल मौर्या, दिलकुमार, पंचम लाल आदि रहे।