{"_id":"605258868ebc3eda746bf77a","slug":"beer-domestic-and-foreign-liquor-will-be-cheaper-from-april-1-kaushambi-news-ald3019404171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से सस्ती होगी बीयर, देसी-विदेशी शराब महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से सस्ती होगी बीयर, देसी-विदेशी शराब महंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बीयर की बिक्री में भारी गिरावट का असर अब इसके दाम पर पड़ेगा। कम बिक्री के कारण सरकार ने इसका मूल्य घटाने का फैसला किया है। बीयर में प्रति बोतल और केन में बीस रुपये तक की कटौती होगी। वहीं, देसी और अंग्रेजी शराब की कीमतों में इजाफा होगा।
एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2021-22 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए आबकारी सत्र की भी शुरुआत होगी। जिले में पिछले 11 महीनों में बीयर की 12 लाख 28 हजार 371 बोतल व केन की बिक्री हुई। हालांकि, ये संख्या पिछले साल के मुकाबले 33.4 फीसदी कम है।
बिक्री में आई भारी गिरावट के कारण इस बार बीयर की लाइसेंस फीस में इजाफा नहीं किया गया है। जबकि, पिछले साल इसमें 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। आमतौर पर हर साल 10 से 15 फीसदी लाइसेंस फीस बढ़ाई जाती रही है। लेकिन कम बिक्री को देखते हुए इस बार लाइसेंस फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। इसी वजह से बीयर की कीमत में प्रति बोतल व केन बीस रुपये तक की कमी आएगी। औसतन 130 रुपये के मिलने वाले केन की कीमत पहली अप्रैल से 110 रुपये हो जाएगी। वहीं, शराब के दाम में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
इसमें एक्साइज ड्यूटी साढ़े सात फीसदी बढ़ाई गई है। इससे देसी शराब का 200 मिलीलीटर का 42 डिग्री की तीव्रता वाला क्वार्टर 80 की जगह 85 रुपये में मिलेगा। अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांडों की कीमतें 10 से 15 फीसदी तक बढ़ जाएगी। पिछले साल देसी शराब की लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत और विदेशी की लाइसेंस फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन, इस बार साढ़े सात फीसदी ही लाइसेंस फीस बढ़ाई गई है।
11 महीने में जिले में इतनी बिकी शराब और बीयर
- देसी शराब -14,41,672.1 लीटर
- अंग्रेजी शराब -7,50,863 बोतल
- बीयर - 12,28,371 केन व बोतल
जिले में इतनी हैं दुकानें
- देसी शराब -68
- अंग्रेजी शराब -44
- बीयर -34
बीयर की बोतल व केन की कीमतों में एक अप्रैल से 20 रुपये तक की कमी आने की संभावना है। कीमतों में कमी के लिए एक्साइज ड्यूटी कम की जा सकती है, साथ ही मुनाफे में भी कटौती होगी। अंग्रेजी और देसी शराब की कीमतों में मामूली उछाल आएगा।
राजेंद्र प्रसाद वर्मा- जिला आबकारी अधिकारी