फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beekaner express

हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन फेल, हलाकान रहे यात्री

Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
beekaner express
kaushambi
हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार दोपहर मनौरी स्टेशन के समीप फेल हो गया। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एक घंटे बाद इलाहाबाद से दूसरा इंजन आया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इंजन फेल होने से कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया था। ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री पेयजल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


    हावड़ा से बीकानेर जाने वाली हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर दो बजे मनौरी रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर ही रुक गई। ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर आरपी कनौजिया को दी। उन्होंने इलाहाबाद स्थित डीआरएम को बताया तो दूसरा इंजन भेजा गया। एक घंटे बाद इंजन इलाहाबाद से मनौरी आया। इसके बाद इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान मनौरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बूंद-बूंद पानी व खाद्य पदार्थों के लिए भटकना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पेयजल की रही। लोग स्टेशन से हटकर दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed