फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   B.Ed entrance exam: Officials rushed on the news of cheating

बीएड प्रवेश परीक्षा : नकल की खबर पर दौड़े अधिकारी

Mon, 02 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Officials rushed on the news of cheating
रामप्रकाश।
सरायअकिल कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज व सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में रविवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा में नकल की सूचना पर एसडीएम, डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, लेकिन परीक्षा आयोजित करने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से हो रही मॉनिटरिंग में सामूहिक नकल पकड़ में आ गई।
विज्ञापन

सराय अकिल के दोनों सेंटरों पर दो पालियों में 510-510 परीक्षार्थियों का पंजीकरण रहा। रविवार को सख्त पहरे के बीच दोनों केंद्रों में परीक्षाएं हुई। परीक्षा में 169 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में एक छात्र कक्षा निरीक्षक से अनुक्रमांक की जानकारी ले रहा था। तभी झांसी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से नकल कराने का संदेह जताते हुए पर्यवेक्षक के पास फोन आ गया।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारी हैरान हो गए। आननफानन कमरा नंबर 15 पहुंच पर्यवेक्षक प्रो. शैलेंद्र कुमार व प्रो. धीरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी ने बताया कि आदर्श इंटर कॉलेज की दोनों पाली की परीक्षा में 84-84 व सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में 85-85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान उनके अलावा उप जिलाधिकारी चायल राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार, झांसी विश्व विद्यालय के प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
--- परीक्षा को लेकर जो डर था, पेपर देखने के बाद वह दूर हो गया। सामान्य ज्ञान के सवाल ऐसे नहीं रहे जो घुमावदार हों, सीधा सवाल आया। तत्कालीन घटनाओं को लेकर सवाल नहीं थे। सैन्य गतिविधि और वर्तमान सरकार से जुड़े प्रश्नों की तैयारी बेहतर की थी। जो नहीं आए।- अनिकेत कुमार, परीक्षार्थी

------
शैक्षिक अभिरुचि से जुड़े प्रश्नपत्र में कोई ऐसा सवाल नहीं रहा जो कोर्स के बाहर का रहा हो। इस बार की बीएड प्रवेश परीक्षा बीते कुछ सालों की अपेक्षा सरल थी। - राम प्रकाश, परीक्षार्थी

रामप्रकाश।

रामप्रकाश।

रामप्रकाश।

रामप्रकाश।

रामप्रकाश।

रामप्रकाश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed