फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beautification of Sirathu railway station begins

सिराथू रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू

Fri, 22 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Sirathu railway station begins
Beautification of Sirathu railway station begins - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू
विज्ञापन

एक और प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा, दीवारों पर चित्रकारी भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। रेलवे स्टेशन सिराथू के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू हो गई है। एक और प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। स्टेेशन की दीवारों पर चित्रकारी भी होगी। इससे मार्च 2020 तक स्टेशन को नया लुक मिल जाएगा।

दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बसे कौशाम्बी जनपद के सिराथू कस्बा स्थित स्टेशन से रेलवे को सर्वाधिक राजस्व मिलता है। दरअसल यह स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा होने के साथ ही शक्ति पीठ कड़ा धाम से काफी करीब भी है। इस वजह से रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन बना रहता है, लेकिन इसके मुकाबले स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। इसे लेकर यहां लंबे समय से यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जा रही थी। भाजपा सांसद विनोद सोनकर एवं सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने भी रेलमंत्री से मुलाकात कर सिराथू रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही सौंदर्यीकरण कराने के लिए केंद्रीय रेलमंत्री से मिलकर पत्र दिया था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेल मंत्रालय ने स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। स्टेशन अधीक्षक के खान ने बताया कि अब तक सिराथू में दो प्लेटफार्म ही थे, जिसे बढ़ाकर तीन किया जा रहा है। प्लेटफार्म एक और दो के बीच एक नया प्लेट फार्म बनाया जा रहा है। बताया कि नया प्लेटफार्म तैयार होने के बाद टीन शेड का भी निर्माण होगा। पूरे रेलवे स्टेशन को नया लुक देने के लिए पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ से टीमें आएंगी। मोरल पेंटिंग में दीवारों पर रंग-रोगन के साथ चित्रकारी भी होगी। स्टेशन का नया लुक मार्च 2020 तक नजर आएगा। विधायक शीतला प्रसाद पटेल का कहना है कि अब सिराथू मेें ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed