फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beating up the young man in fear of theft

चोरी की आशंका में युवक की धुनाई

Sun, 24 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 24 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Beating up the young man in fear of theft
मंझनपुर (ब्यूरो)। कस्बे के चकनगर मोहल्ले में 10 दिन पहले हुई चोरी के मामले में शनिवार को कस्बाइयों ने स्थानीय एक युवक को धर दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ मंझनपुर ने बताया कि हत्थे चढ़ा युवक शातिर है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संभवत: चोरी की घटनाएं अंजाम दी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ला निवासी तस्लीम हैदर रिजवी के घर 14 मई की रात चोरी हो गई थी। बालू गिट्टी के सप्लायर के घर दीवार फांदकर कूदे चोर नगदी समेत करीब 5 लाख रुपये के सामान समेट ले गए थे। कस्बे में हुई चोरी से पुलिस के होश उड़ गए। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को दबोचकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इसी बीच पुलिस कस्बे के ही एक शातिर युवक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


 पुलिस के साथ ही कस्बे के लोगों को भी आशंका है कि यही शातिर युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना अंजाम दी है। पुलिस जब इस युवक की तलाश में जुटी तो वह फरार हो गया। शनिवार की सुबह कस्बे के लोगों को यह युवक कस्बे में दिख गया। देखते ही कस्बाइयों ने दौड़ाकर धरदबोचा। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। पीटने के बाद  उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ मंझनपुर राजेश सिंह ने बताया कि हत्थे चढ़ा युवक शातिर किस्म का है। पूछताछ की जा रही है। एसओ का दावा है कि पूछताछ के दौरान तमाम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed