फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beating in land dispute

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Thu, 25 Jul 2019 07:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
beating in land dispute
beating in land dispute - फोटो : KAUSHAMBI
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात, घायलों को भेजा गया अस्पताल
समाधान दिवस में हुई शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे थे अफसर
फोटो नं-17 से 21 तक
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कोतवाली के वैशकांटी गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायरिंग की। मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

वैशकांटी गांव की संगीता पत्नी स्व.करन पासी की गांव के बाहर रोड के किनारे जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर कमलेश पासी आदि जबरन कब्जा करके घर बना रहे हैं। संगीता ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों से की। करीब एक सप्ताह पूर्व हल्का की पुलिस ने कमलेश को जमीन पर निर्माण कार्य न करने के लिए कहा। इसके बाद भी इस पर निर्माण कार्य चल रहा था। संगीता ने इसकी शिकायत शनिवार को करारी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में की। एसडीएम ने मौके पर कानूनगो को लेखपाल व पुलिस कर्मियों के साथ जाकर मामला हल कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। आरोप है कि गुरुवार कमलेश अपने साथियों उसी जमीन पर निर्माण कराने लगा। मामले की जानकारी होने पर संगीता ने अपने भाई के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य का विरोध किया। इस पर कमलेश ने उसके साथ गाली-गलौज की। शोरगुल होने पर संगीता की तरफ से भी कुछ लोग आ गए। दोनों पक्षों में बहस होने लगी और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। कमलेश की ओर से सुरेश, कुल्ली, मुकेश, भानू आदि ने संगीता पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मारपीट में राज कुमार, नथन, सकराम, नक्खी, मालती को चोट आई। गांव में दो दरोगा चार सिपाही को एहतियात के तौर पर लगा दिया गया। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि स्थित नियंत्रण में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed