{"_id":"5d1dfa748ebc3e3c8653c7e8","slug":"beated-to-women-kaushambi-news-ald2484871190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
women crime
- फोटो : logo
महिला को बंधक बनाकर पीटा
कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने ढाया कहर
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरबशरीरा गांव की एक महिला को कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों से भी अभद्रता की। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मंाग की है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव की रुमा पत्नी मान सिंह ने बताया कि एक जुलाई को वह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी ने अपनी छत से उसके ऊपर कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए परिजनों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता की मानें तो हमलावर पीटते हुए उसे घसीटकर अपने घर ले गए। वहां एक कमरे में बंद करके लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।