{"_id":"6140f5c28ebc3ebd4c1016d5","slug":"bawal-over-the-death-of-the-lineman-the-power-workers-occupied-the-sub-station-for-three-hours-kaushambi-news-ald315783783","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत पर बावल, तीन घंटे तक उपकेंद्र पर रहा बिजली कर्मियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की मौत पर बावल, तीन घंटे तक उपकेंद्र पर रहा बिजली कर्मियों का कब्जा
विज्ञापन
Bawal over the death of the lineman, the power workers occupied the sub-station for three hours
- फोटो : KAUSHAMBI
करंट की चपेट में आकर झुलसे लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत के बाद साथियों का गुस्सा भड़क उठा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग बिजली कर्मियों के साथ शव लेकर सीधे सरायअकिल पॉवर हाउस पहुंचे और मौके पर अफसरों को बुलाने की जिद करके हंगामा करने लगे। बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडरों की लाइन भी काट दी। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एक्सईएन चायल ने पांच लाख का चेक परिजनों को देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
कौशाम्बी कोतवाली के उरई अशरफपुर गांव निवासी बलराम (28) सरायअकिल उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन था। तीन साल से वह काम करता था। एक सितंबर को रक्सराई गांव के समीप 33 हजार वोल्ट के नीचे से गुजरी 11 की लाइन को वह सही कर रहा था।
इस दौरान करंट की चपेट में आकर बलराम बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसका इलाज प्रयागराज के अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के दौरान सोमवार को बलराम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बिजली विभाग का कोई अफसर उसे देखने के लिए तक नहीं आया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम परिजन व अन्य बिजली कर्मी शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस से निकले तो घर जाने के बजाय सीधे पॉवर हाउस पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार व एक्सीएन चायल डीएन प्रसाद ने पांच लाख का चेक देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।