{"_id":"5ceeda98bdec22075f57935f","slug":"bank-manager-beaten-to-protest-against-molestation-of-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा
Thu, 30 May 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 30 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। करारी तिराहे के समीप बुधवार सुबह बेटी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर मनचलों ने एक बैंक मैनेजर की पिटाई कर दी। इससे घायल शाखा प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
फतेहपुर शहर निवासी बैंक शाखा प्रबंधक इन दिनों प्रतापगढ़ में तैनात हैं। इनका परिवार प्रयागराज में रहता है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह मैनेजर अपनी बेटी के साथ किसी काम से पश्चिमशरीरा जा रहे थे। करारी तिराहे के समीप बाइक से आए मनचले ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अपशब्द बोलते हुए साथी संग मिलकर पीटना शुरू कर दिया। शोर पर मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पुलिस को आते देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाखा प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में करारी कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।