फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   banana agriculture

केले की खेती से मिल रहा रोजगार

Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में केले की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ मजदूरों को घर बैठे रोजगार देने का काम कर रही है। खेतों में रोपाई से लेकर फलों की कटाई और फिर केले के पेड़ों को कटवाकर खेत खाली कराने तक मजदूरों की जरूरत होती है। गांव में ही रोजगार मिलने से मजदूरों को रोजी कमाने के लिए गैर जनपद पलायन नहीं करना पड़ता। ऐसे में केले की खेती से दोआबा के किसान तो मालामाल हो ही रहे हैं, मजदूरों को भी घर बैठे जीविका का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


देश में मांग बढ़ने के कारण दोआबा के किसानों की केला प्रमुख फसल हो बन गई है। इससे किसानों को प्रति बीघा डेढ़ से दो लाख रुपये की आमदनी हो रही जो कोई अन्य फसल नहीं दे सकती। किसानों के लिए मुफीद साबित हुई केले की खेती ने इलाकाई मजदूरों को भी रोजी कमाने का मौका दे रही है। जुलाई में सकर्स रोपाई से लेकर साल भर फसल वाले खेतों की निराई, गुड़ाई, खाद, पानी, कीटनाशक छिड़काव आदि के लिए लगातार मजदूरों से किसान काम लेता है। इसके अलावा फूल और फल आने के बाद झुक रहे पेड़ों को सहारा देने के लिए बांस की टेक देने का काम भी मजदूर करते हैं। फल तैयार होने के बाद उन्हें पेड़ों से काटने और ट्रांसपोर्ट करने के लिए खेत से वाहनों में लादने का काम मजदूर करते हैं। ऐसे में इलाकाई मजदूरों को रोपाई से लेकर खेत खाली करने तक केले की खेती लगातार घर बैठे रोजगार मुहैया करा रही है। इससे साफ है कि केले की फसल किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने में मुफीद साबित हो रही है।
विज्ञापन


16 हजार मजदूरों को मिला रोजगार
केले की खेती पूरी तरह से मजदूरों पर निर्भर है। एक हेक्टेयर में कराई जाने वाली केले की फसल की समय पर निराई, गुड़ाई, खाद और पानी देने के लिए आठ मजदूरों की जरूरत होती है। किसानों की माने जो वह मजदूरों से पूरे साल का करार कर लेते हैं। इसके बाद यही मजदूर उनके खेतों में लगातार काम करते रहते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 2100 हेक्टेयर भूमि पर केले की खेती हुई है। ऐसे में लगभग 16 हजार आठ सौ मजदूरों को साल भर का रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोआबा में केले की खेती किसानों के अलावा मजदूरों के लिए भी मुफीद है। केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग हमेशा प्रयासरत रहता है।
पंकज शुक्ल, डीएचओ कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed