{"_id":"6127e2b38ebc3e79ee4eab5e","slug":"ban-on-the-movement-of-heavy-vehicles-on-manori-railway-overbridge-kaushambi-news-ald3142811141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनौरी रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनौरी रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
Fri, 27 Aug 2021 04:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:53 PM IST
सार
चायल के मनौरी बाजार में वर्ष 2018 में 32 करोड़ की लागत से एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। सेतु निर्माण निगम और रेलवे द्वारा तैयार किए गए इस पुल में दरार आ गई। गड्ढे और दरार आने के कारण पुल जर्जर होने की स्थिति में आ गया।
विज्ञापन
Ban on the movement of heavy vehicles on Manori railway overbridge
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
मनौरी बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज में आई दरार के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। एक सप्ताह के लिए प्रभावित हुए यातायात के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। प्रशासन ने अगले माह एक सितंबर से यातायात दोबारा शुरू करने की जानकारी दी है।
चायल के मनौरी बाजार में वर्ष 2018 में 32 करोड़ की लागत से एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। सेतु निर्माण निगम और रेलवे द्वारा तैयार किए गए इस पुल में दरार आ गई।
गड्ढे और दरार आने के कारण पुल जर्जर होने की स्थिति में आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। पुल में आई दरार और खतरे की आशंका को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो डीएम सुजीत कुमार ने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर को पुल पर दरार और गड्ढे मिले तो विभागीय टीम ने आननफानन पुल का मरम्मतीकरण कराते हुए एक सप्ताह के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। 26 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक पुल पर भारी वाहन जैसे ट्रक, डंपर और जेसीबी सहित अन्य लोडर वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रोजेक्ट मैनेजर सीपी वर्मा ने बताया कि पुल पर आगामी एक सितंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। तब तक के लिए रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकालने के लिए रास्ता चरवा और भगवतपुर से बनाया गया है।