फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bakiu protested against rising inflation

बढ़ती मंहगाई के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Mar 2021 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bakiu protested against rising inflation
Bakiu protested against rising inflation - फोटो : KAUSHAMBI
बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में इकत्र हुए।
यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार रामजी को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने की मांग की। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

गैस के दाम इतने बढ़ गए हैं कि वह गरीब परिवार की पहुंच से दूर हो गया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने चायल पीएचसी को शीघ्र ही चालू कराने और यूनानी अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई। इस दौरान मान सिंह पटेल , विजय सिंह, बाबू लाल, मोहम्मद साहिद, ननकू लाल शर्मा, नत्थूलाल, विंदेश्वरी ,गीता देवी, शीला देवी, लवकुश, अमर सिंह, बनवारी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed