फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bail of eight candidates including BSP confiscated

Kaushambi News: बसपा समेत आठ प्रत्याशियों की जब्त हो गई जमानत

Wed, 05 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bail of eight candidates including BSP confiscated
बसपा समेत आठ प्रत्याशियों की जब्त हो गई जमानत
विज्ञापन

- सपा-भाजपा के बीच चुनाव में दिखी सीधी टक्कर

- दोनों दलों ने आपस में बांट लिए 90 फीसदी से अधिक वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी समेत आठ लोग अपनी जमानत ही नहीं बचा सके। चुनाव में सपा-भाजपा के बीच ही सीधी टक्कर देखने को मिली। 90 फीसदी से अधिक वोट इन्हीं दोनों दलों के प्रत्याशियों ने झटक लिए। नतीजतन चुनावी समर में उतरे शेष आठों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

इस बार के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी (सु.) संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज, बसपा के शुभनारायण और अपना दल कमेरावादी पीडीए गठबंधन से जितेंद्र कुमार के अलावा छह निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। संसदीय क्षेत्र में कुल 10,10,109 वोटरों ने मतदान किया था। इस हिसाब से भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार इन प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मतों का 16.66 प्रतिशत (1,68,284) वोट चाहिए थे। लेकिन मंगलवार को आए चुनावी नतीजों में दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला दिखा। नतीजतन सपा-भाजपा को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सका। चुनाव में बसपा प्रत्याशी शुभनारायण को भी सिर्फ 55,858 वोट ही मिले। नतीजतन बसपा समेत बाकी के सभी आठों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed