फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bad toilets, streets filled with water, a sign of a model village

Kaushambi News: बदहाल शौचालय, गलियों में भरा पानी, मॉडल गांव की निशानी

Mon, 25 Mar 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bad toilets, streets filled with water, a sign of a model village
चायल ब्लॉक के 28 गांव में 17 मॉडल बन चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इनसे मेल नहीं खाती। गांव बदहाल हैं, यहां लोग खुले में शौच जाते हैं। गलियाें में जलभराव व पेयजल की अव्यवस्था है।
विज्ञापन

17 मॉडल ग्राम पंचायत वाले चायल ब्लॉक में बानगी के तौर पर चिल्ला शहबाजी, जलालपुर शाना व कठरा गांव को देखा जाए तो यहां लोग आज भी बदहाली में जीवन जी रहे हैं। कठरा गांव के गलियों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा है।
विज्ञापन

शौचालय बदहाल हैं। लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। गांव के रामभवन, कमलेश, लाला, सुरेश आदि ने बताया कि चार हजार की आबादी वाले गांव में लोगों को सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है। आवास के लोग लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमारी व रीता समेत ने बताया कि कच्चे घर में रहना पड़ रहा है। आवेदन के बाद भी आवास का लाभ नहीं मिला। मुख्य मार्ग समेत अन्य रास्तों में गंदगी पसरी है। इसी प्रकार चिल्ला शहबाजी व जलालपुर शाना गांव में लोगों के घरों से निकला गंदा पानी सड़क पर फैला है। यह हाल पूरे साल रहता है।

मॉडल गांव में विकास की योजनाओं का संचालन हो रहा है। हर घर में शौचालय व पेयजल प्राथमिकता है। गली व सड़क में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। यदि लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई होगी।- रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed