फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bad practices flourish due to socio-economic reasons, solution is only through awareness: Sanjay Kumar

सामाजिक-आर्थिक कारणों से पनपती हैं कुप्रथाएं, जागरूकता से ही समाधान : संजय कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bad practices flourish due to socio-economic reasons, solution is only through awareness: Sanjay Kumar
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वावधान में मंगलवार को एक निजी इंटर कॉलेज सिरसी चरवा, चायल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का प्रचार-प्रसार, नशा मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, पॉक्सो एक्ट, पॉश एक्ट, शोषण के विरुद्ध अधिकार एवं बाल अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 को जेंडर न्यूट्रल बताते हुए इसके कठोर दंड प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पॉश एक्ट, 2013 के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा व समानता सुनिश्चित होने की बात कही। शोषण के विरुद्ध अधिकार एवं बाल अधिकारों से जुड़े संवैधानिक व कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार संजय कुमार ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व पारंपरिक परिस्थितियों और अज्ञानता के कारण बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं जन्म लेती हैं। इनके उन्मूलन के लिए जागरूकता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed