{"_id":"5dd833148ebc3e54cd44c38a","slug":"bacha-lal-becomes-chairman-of-cooperative-society-kaushambi-news-ald2609149156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा लाल बने सहकारी समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा लाल बने सहकारी समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
Bacha Lal becomes chairman of cooperative society
- फोटो : KAUSHAMBI
बच्चा लाल बने सहकारी समिति के अध्यक्ष
चुनाव जीतने के तीन महीने बाद ही हो गई थी तत्कालीन अध्यक्ष की मौत
करारी। स्थानीय साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का शुक्रवार को चुनाव हुआ। इसमें बच्चा लाल निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
जनवरी 2019 को करारी साधन सहकारी समिति का चुनाव हुआ था। इसमें घमसिरा निवासी गया प्रसाद यादव अध्यक्ष बने थे। तीन महीने बाद ही बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। समिति उपाध्यक्ष जियालाल प्रभारी के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। छह महीने बाद शुक्रवार को चुनाव कराया गया। इसमें सदस्यों ने मो अज्ज्मपुर निवासी बच्चा लाल मौर्या को निर्विरोध निर्वाचित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह समिति से जुड़ी किसानों की सभी समस्याओं का निदान करेंगे। इस मौके पर जियालाल, जीवन लाल, मथुरा सिंह, अंगद मौर्य, सुंदर, कलावती, राजकली, मुलायम, रामलाल आदि मौजूद रहे।