फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Babuli gang kills clerk's scribe

बबुली गैंग ने भट्ठे के मुंशी को मार डाला

Tue, 05 Feb 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Babuli gang kills clerk's scribe
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
बारा (कौशाम्बी)। चित्रकूट के कुख्यात डकैत बबुली कोल गैंग ने रविवार रात कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव में एक भट्ठा मुंशी को मार डाला। शव के पास उसने एक पत्र छोड़ा। इसमें लिखा था कि गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर हर हफ्ते लाश गिरेगी। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उरई अशरफपुर निवासी पितंबरलाल (65) पुत्र वैद्यनाथ पड़ोसी गांव मवई स्थित भट्ठे का मुंशी था। रविवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर घर से भट्ठे के लिए निकला। फिर सोमवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसकी सिर कूची हुई लाश मिली। शव के पास चित्रकूट जिले के सात लाख के इनामी डकैत बबुली कोल का धमकी भरा पत्र पड़ा था। इसमें भट्ठा मुंशियों को काम बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। बताया जाता है कि मालिकों को गुंडा टैक्स नहीं देने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मजदूरों के लिए भी धमकी लिखी थी। उधर, मुंशी की लाश पड़ी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे मिश्रीलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed