फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Auto crashes after hitting forest, young man dies

वनरोज से टकराकर पलटा ऑटो, युवक की मौत

Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Auto crashes after hitting forest, young man dies
चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में शनिवार की रात एक ऑटो वनरोज से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार जीजा-साले दबकर घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान साले की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली के चक बादशाहपुर निवासी पशुपति सिंह (35) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार को पूरामुफ्ती कोतवाली के बिहका निवासी उसके जीजा अजीत सिंह ऑटो लेकर चक बादशाहपुर आए थे।
विज्ञापन

देर रात जीजा-साले ऑटो लेकर मनौरी बाजार जा रहे थे। रास्ते मे बलीपुर टाटा गांव के समीप सड़क पार कर रहे वनरोज से टकराकर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों लोग ऑटो के नीचे दब गए। रात की वजह से मौके पर कोई भी मददगार नहीं पहुंच सका। सुबह ग्रामीणों की नजर खाई में पलटे ऑटो और उसमें दबे दोनों युवकों पर पड़ी तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

सिर में गंभीर चोटें और खून के अधिक रिसाव के कारण अस्पताल में पशुपति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed