फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempted rape of daughter in front of mother, beaten up on protest

मां के सामने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

Tue, 10 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of daughter in front of mother, beaten up on protest
मां के सामने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली इलाके की एक महिला के सामने उसकी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी गई। तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को एसपी से शिकायत की गई।

इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने तालाब में सिंघाड़ा लगा रखा है। वह अपनी बेटी के साथ तालाब के किनारे झोपड़ी में सिंघाड़े की रखवाली करती है। महिला का कहना है कि एक दिसंबर की रात बेटी के साथ सिंघाड़े की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे व बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर वह नींद से जगी और आरोपितों का विरोध किया। इस पर दबंगों ने उसे व बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि दो दिसंबर को उसने करारी कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे बेखौफ दबंग शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को मां-बेटी ने एसपी अभिनंदन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ सदर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed