{"_id":"69dfe2e6080f8ec3cf0fda45","slug":"attempted-rape-of-a-girl-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-139797-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 16 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में अकेली रही बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम को खेत से काम करके घर लौटी मां से बालिका ने आरोपी की हरकत के बारे में जानकारी दी तो वह सन्न रह गईं। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक महिला ने बताया कि 13 अप्रैल को वह खेत गई थी। घर पर सिर्फ उसकी 10 वर्षीय बेटी अकेली थी। महिला के मुताबिक शाम को जब वह खेत से लौटी तो बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर आया था।
आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस संबंध में सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने कहा कि कोखराज थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत कराते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।