फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to steal by breaking the latch, when people woke up the thieves ran away.

Kaushambi News: कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास, लोग जागे तो भागे चोर

Thu, 15 Feb 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by breaking the latch, when people woke up the thieves ran away.
सदर कोतवाली के टेवां गांव में चोरों ने एक घर की कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घर वालों के जागने पर चोर भाग निकले। इससे पहले भी पीड़ित परिवार के यहां चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। घटना की शिकायत बुधवार को सीओ सिटी से की गई है।
विज्ञापन

टेवां गांव की मीना देवी पत्नी प्रीतम ने बताया कि ससुर बीमार रहते हैं। पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 12 फरवरी की रात वह सास सुंदरिया के साथ घर में थी। रात को कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने समान खंगालना शुरू कर दिया। खटपट सुनकर नींद खुली तो प्रीतम ने शोर मचाया। लोगों के जागने और हल्ला होने लगा तो चोर भाग निकले।
विज्ञापन

इससे पहले 27 जनवरी को प्रीतम गांव में ही स्थित अपने दूसरे घर में भांजे के जन्मदिन में शामिल होने गई थीं। इस दौरान ताला तोड़कर चोर 18 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी का समान समेट ले गए थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed