फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to rape a married woman by entering the house

Kaushambi News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 25 May 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a married woman by entering the house
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ पड़ोस में रहे वाले दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लोग दीवार फांदकर अंदर आ गए।
दोनों युवक उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



लेनदेन के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा

सैनी कोतवाली के मधवामई गंव की सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी अनमोल सिंह ने उससे चार लाख रुपये उधार लिया था। छह महीने में पैसा वापस करने को कहा गया। समय पूरा होने पर जब उसने पैसा मांगा तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व गबन की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोस्तों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि बुधवार शाम उसका भाई छोटू क्रिकेट खेलने के लिए गांव के साथियों के साथ गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें छोटू को दिपांशु सहित चार लोगों ने स्टंप व बैट से पीटकर जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छोटू को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed