फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to kidnap woman, jumped from bike, injured

Kaushambi News: महिला को अगवा करने की कोशिश, बाइक से कूदी, घायल

Sun, 15 Sep 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap woman, jumped from bike, injured
महिला को अगवा करने की कोशिश, बाइक से कूदी, घायल
विज्ञापन

-- कोखराज कोतवाली के मझियावां गांव के समीप शनिवार रात हुई घटना

-- ग्रामीणों के पीछा करने पर बाइक छोड़ भाग निकला आरोपी, मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवारी। लिफ्ट देकर एक महिला को बाइक सवार युवक ने अगवा करने का प्रयास किया। नीयत खराब देख महिला शोर मचाते हुए बाइक से कूद गई। ग्रामीणों के पीछा करने पर आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कोखराज कोतवाली के मझियावां गांव की राम कन्या (50) पत्नी विजय शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने मंझनपुर आई थी। शाम को रिश्तेदार ने उसे गुवारा तक छोड़ दिया। इसके बाद वह भरवारी की तरफ जा रहे एक अजनबी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर अपने गांव मझियावां जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार उसे मझियावां गांव में उतारने के बजाय आगे बढ़ गया। महिला ने बाइक रोकने के लिए कहा तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक सवार की नीयत खराब देख राम कन्या शोर मचाते हुए बाइक से कूद गई। शोरगुल सुन स्थानीय लोगों ने बाइक सवार का पीछा किया तो आरोपी युवक भरवारी स्थित पानी टंकी के पास गाड़ी छोड़ कर भाग गया। उधर, ग्रामीणों ने बाइक से कूदकर जख्मी हुई महिला को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर बाइक कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि बाइक नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed