फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of rape on the power of pistol

तमंचा सटाकर किशोरी से दुष्यकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 06:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
attempt of rape on the power of pistol
सैनी कोतवाली के एक गांव में मंगलवार की भोर एक किशोरी के यहां घुसे पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे तमंचा सटा दिया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में मंगलवार की भोर करीब तीन बजे किशोरी कमरे का दरवाजा खोल बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी गांव का एक युवक भीतर घुस गया और किशोरी के कनपटी में तमंचा सटा दिया। इस दौरान किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा भी। घटना को लेकर किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया है। युवक के पास से तमंचा भी मिला है। घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed