{"_id":"6866def691530ec18f0deda2","slug":"attempt-of-gang-rape-in-a-moving-pickup-police-denies-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127517-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस का इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस का इन्कार
Fri, 04 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
इलाके में बुधवार रात लिफ्ट देकर चलती पिकअप में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिकअप ड्राइवर समेत तीन युवकों पर आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद युवती ने झूठे इल्जाम लगाए थे।
सरायअकिल इलाके की युवती ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे भाई की तबीयत खराब थी। उसकी मां भाई को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। अस्पताल से मां ने फोन कर उसे बुलवाया था। रात का वक्त होने की वजह से वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई संग अस्पताल जा रही थी। गांव के मोड़ पर पहुंचने के बाद कोई वाहन नहीं मिल रहा था।
इसी दौरान राह से गुजरे पिकअप में लिफ्ट ले ली। पिकअप पर चालक समेत मोजूद तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने उसके भाई को ऊपर डाले में व उसे पिकअप के अंदर केबिन में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। नशे में होने के कारण चालक ने करारी इलाके में पिकअप को सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ा दिया। इस दौरान ऊपर डाले में बैठा युवती का भाई नीचे गिर गया। आरोपी युवती को लेकर आगे काफी दूर निकल गए। शोर मचाने पर किसी तरह से उसे नीचे उतारकर भागने लगे। पिकअप के डाले से नीचे गिरने के कारण युवती के भाई को गंभीर चोटें आई हैं। छीना-झपटी में युवती को भी चोट लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को पिकअप समेत हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। फिलहाल मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-- --
युवती ने दुर्घटना के बाद झूठे आरोप लगाए : सीओ
-- सड़क दुर्घटना के बाद युवती ने चालक समेत तीन लोगों पर झूठा आरोप लगाया था। बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। हिरासत में लेकर आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-- शिवांक सिंह-सीओ, सिटी