फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt of gang rape in a moving pickup after giving lift to a girl, driver in custody

Kaushambi : युवती को लिफ्ट देकर चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चालक हिरासत में

Fri, 04 Jul 2025 04:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 04:27 PM IST
सार

करारी इलाके में बुधवार रात लिफ्ट देकर चलती पिकअप में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिकअप ड्राइवर समेत तीन युवकों पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Attempt of gang rape in a moving pickup after giving lift to a girl, driver in custody
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करारी इलाके में बुधवार रात लिफ्ट देकर चलती पिकअप में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिकअप ड्राइवर समेत तीन युवकों पर आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद युवती ने झूठे इल्जाम लगाए थे।

विज्ञापन

 

सरायअकिल इलाके की युवती ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे भाई की तबीयत खराब थी। उसकी मां भाई को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। अस्पताल से मां ने फोन कर उसे बुलवाया था। रात का वक्त होने की वजह से वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई संग अस्पताल जा रही थी। गांव के मोड़ पर पहुंचने के बाद कोई वाहन नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान राह से गुजरे पिकअप में लिफ्ट ले ली। पिकअप पर चालक समेत मोजूद तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने उसके भाई को ऊपर डाले में व उसे पिकअप के अंदर केबिन में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। नशे में होने के कारण चालक ने करारी इलाके में पिकअप को सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ा दिया। इस दौरान ऊपर डाले में बैठा युवती का भाई नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवती को लेकर आगे काफी दूर निकल गए। शोर मचाने पर किसी तरह से उसे नीचे उतारकर भागने लगे। पिकअप के डाले से नीचे गिरने के कारण युवती के भाई को गंभीर चोटें आई हैं। छीना-झपटी में युवती को भी चोट लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को पिकअप समेत हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। फिलहाल मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।

युवती ने दुर्घटना के बाद झूठे आरोप लगाए : सीओ
 

सड़क दुर्घटना के बाद युवती ने चालक समेत तीन लोगों पर झूठा आरोप लगाया था। बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। हिरासत में लेकर आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शिवांक सिंह, सीओ, सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed