{"_id":"64d28d3ce2b909b4ae0a02a4","slug":"attack-on-revenue-team-reached-for-land-measurement-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-1998-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला
Wed, 09 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
पइंसा। कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ा हार मजरा अनेठा गांव में जमीन के विवाद पर भूमि पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। राजस्व कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई की। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार-चार लोगों को हिरासत में लिया है।
लंगड़ा हार निवासी भानू प्रताप यादव ने 10 दिन पहले एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के रामकिशन ने बंजर जमीन पर घर बनवा लिया है। इस पर सप्ताह भर पहले राजस्व कर्मी जेसीबी लेकर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचे। उस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर राजस्व टीम को खदेड़ दिया था।
मंगलवार को नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में कानूनगो शंकर दयाल सिंह, लेखपाल योगेश यादव, विनोद कुमार भूमि का सीमांकन करने पहुंचे। राजस्व टीम के सामने ही भानू प्रताप यादव, राजेंद्र यादव, राकेश, लाल सिंह और दूसरे पक्ष से नरेंद्र, रामकिशन, बुधराज, शिव भूषण आदि मारपीट करने लगे। राजस्व कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। टीम ने एक प्राथमिक विद्यालय में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।