{"_id":"5856de0a4f1c1b3556c05b75","slug":"atm-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे एटीएम, घूमते रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे एटीएम, घूमते रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
रविवार को बैंक बंद होने के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के एक भी एटीएम नहीं चले। इससे जरूरतमंद रुपये की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। रुपया न मिलने पर लोगों में गुस्सा भी दिखा।
जिले में 60 एटीएम हैं। रविवार को बैंक बंद होने पर एक भी एटीएम से लोगों को रुपया नहीं मिला। नसरुल्लापुर निवासी रमेश मौर्या दोपहर बाद रुपया निकालने के लिए जिला मुख्यालय आए। सभी एटीएम खंगाल डालें, लेकिन सब जगह का शटर गिरा मिला। इस पर वह झल्लाकर घर लौट गए। यही हाल दीवर कोतारी के अभय सिंह का रहा। करारी के नौशाद भी करारी कस्बा घूमते हुए मंझनपुर तक रुपये की तलाश में आए थे, लेकिन रुपया नहीं मिला। सभी लोग एक दूसरे से यह पता करने का प्रयास करते रहे कि आखिर कहां का एटीएम चल रहा था, लेकिन कहीं से यह सूचना नहीं मिली कि फला जगह का एटीएम काम कर रहा है। इस व्यवस्था पर लोगों में काफी गुस्सा दिखा।