{"_id":"6824eed186b19657910f8ada","slug":"athlete-bablu-won-gold-in-khelo-india-national-youth-games-kaushambi-news-c-261-1-kmb1016-125502-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में एथलीट बबलू ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में एथलीट बबलू ने जीता सोना
Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिहार के पटना में तीन दिवसीय खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स का आयोजन हुआ। इसके अंतिम दिन मंगलवार को 1500 मीटर दौड़ में जिला स्टेडियम से अभ्यास करने वाले एथलीट बबलू सरोज ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने तीन मिनट 56 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
नेवादा ब्लॉक के अहलदपुर निवासी बबलू सरोज पुत्र भुनजा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी आठ मिनट 27 सेकेंड में तीन किलोमीटर दौड़ कर रजत पदक जीते हैं। कोच संदीप कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे बबलू सरोज एक सामान्य परिवार से आता है। पांच परिवार में इकलौते कमाने वाले बबलू के पिता मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बबलू बताते हैं कि कोच पूरे हफ्ते अलग-अलग प्रकार से रोजाना 4 घंटे अभ्यास कराते हैं। जिसके बदौलत ही यह संभव पाया है।
यह मेरे जीवन का सबसे सुखद पल है। सब ईश्वर की कृपा और कोच सर के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।-- बबलू सरोज, खिलाड़ी
बबलू संघर्षशील लड़का है। खेलो इंडिया के माध्यम से ऐसे बच्चे बहुत आगे तक जाएंगे। इस पहल के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।-- संदीप कुमार, एथलेटिक्स कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के अहलदपुर निवासी बबलू सरोज पुत्र भुनजा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी आठ मिनट 27 सेकेंड में तीन किलोमीटर दौड़ कर रजत पदक जीते हैं। कोच संदीप कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे बबलू सरोज एक सामान्य परिवार से आता है। पांच परिवार में इकलौते कमाने वाले बबलू के पिता मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बबलू बताते हैं कि कोच पूरे हफ्ते अलग-अलग प्रकार से रोजाना 4 घंटे अभ्यास कराते हैं। जिसके बदौलत ही यह संभव पाया है।
विज्ञापन
यह मेरे जीवन का सबसे सुखद पल है। सब ईश्वर की कृपा और कोच सर के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।
बबलू संघर्षशील लड़का है। खेलो इंडिया के माध्यम से ऐसे बच्चे बहुत आगे तक जाएंगे। इस पहल के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।
विज्ञापन