{"_id":"5a6a2f3f4f1c1bb2208b55f3","slug":"asha-workers-protest-against-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने नवें दिन आंदोलन को और तेज कर दिया। शासन को चेताने के लिए धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे तक जाम रखने के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व स्वास्थ्यकर्मी बनाए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के आशा कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। सदर ब्लॉक परिसर में नवें दिन धरना देकर आंदोलन को जारी रखा। दोपहर बाद लगभग दो बजे कार्यकर्ता धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और सिराथू-करारी सड़क को जाम कर दिया।
इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। धरना स्थल पर सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी न होने पर सबक सिखाने का चेतावनी दी। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सीएमओ डॉ. दीपेंद्र कुमार मालवीय को सौंपा। चक्काजाम की अगुवाई जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो ने किया। इस मौके पर महामंत्री रेखा मौर्या, उपाध्यक्ष आशा सोनकर के अलावा सुनीता देवी, सोनी, तौफीका बीबी, शबाना बीबी, पुष्पा, ऊषा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।