{"_id":"65b5897bdffb7a6bee03e015","slug":"asha-bahu-was-strangled-to-death-by-her-lover-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107818-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेमी ने ही आशा बहू की गला घोंटकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेमी ने ही आशा बहू की गला घोंटकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 28 Jan 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी त्रिभुवन।
हफ्ते भर पहले काठगांव की आशा बहू की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
एयरपोर्ट कोतवाली के काठगांव निवासी राजेंद्र सरोज बिहार प्रांत में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गीता देवी (35) गांव की आशा बहू थी। 19 जनवरी को वह किसी का इलाज करवाने सीएचसी चायल गई थीं। वहां से वह बम्हरौली एएनएम से मिलने के बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित एक अस्पताल में दांत का इलाज कराने गईं।
देर शाम तक गीता घर नहीं लौटी तो परिजन परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका मोबाइल बंद मिला। 21 जनवरी को गीता का शव गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी के समीप मिला था। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद थाने पहुंच परिजनों ने शव की पहचान गीता के रूप में की थी।
विज्ञापन
मृतका का मोबाइल सर्विलांस में लगाकर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई। मोबाइल की सीडीआर निकालने पर पता चला कि गीता देवी की पिछले आठ माह से रोजाना देर रात पड़ोसी युवक त्रिभुवत से बात होती थी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी त्रिभुवन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसका पिछले 10 वर्षों से गीता से प्रेम संबंध चल रहा था। इधर आठ माह से वह मिलने जुलने से इन्कार कर रही थी। 20 जनवरी को गांव के बाहर गीता को मिलने के लिए बुलाया था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी।
आवेश में आकर उसने गीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल फोन, पर्स, चाभी का गुच्छा पास के एक पुराने कुएं में डाल दिया। युवक की निशान देही पर पुलिस ने कुएं में फेंक गए सामान बरामद किए और शनिवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने निगला जहर, गंभीर
सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों निवासी प्रेमचंद्र (35) की शादी 15 साल पहले कड़ा धाम थाने के चौरासी गांव की युवती से हुई थी। प्रेम मुंबई में रहकर निजी नौकरी कर परिवार का गुजारा करता है।
पखवाड़े भर पहले वह घर आया था। शनिवार को उसने पत्नी को किसी से मोबाइल करते देखा तो वह भड़क गया। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर प्रेम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
कुछ ही देर में हालत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू लेकर आए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।