फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   As the weather changes, the number of patients suffering from sore throat and tonsils increases

Kaushambi News: मौसम बदलते ही गले में खराश और टॉन्सिल के मरीज बढ़े

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
As the weather changes, the number of patients suffering from sore throat and tonsils increases
करारी पीएचसी में मरीज का इलाज करते डॉ. शोएब अंसारी । संवाद
मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी-जुकाम और गले की खराश के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) करारी की ओपीडी में रोजाना 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जिसमें 30 से अधिक लोगों को गले में दर्द, निगलने में परेशानी और टॉन्सिल की शिकायत है।
विज्ञापन

पीएचसी के डॉ. शोएब अंसारी ने बताया कि सुबह और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से शरीर पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों में सामान्य बुखार, खांसी, गले में खराश और टॉन्सिल की सूजन जैसी शिकायतें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए पहुंचे मरीज अनिल, राहुल कुमार और सोमेंद्र ने बताया कि गले में जलन और दर्द के कारण खाना निगलने में काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, यह वायरल संक्रमण अधिकतर मौसम बदलने के कारण फैलता है इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पूनम प्रजापति ने सलाह दी कि लोग ठंडी चीजों, बासी भोजन और तली हुई वस्तुओं से परहेज करें। गुनगुना पानी पीएं, गरारे करें और मास्क का प्रयोग करें। संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
बचाव के उपाय
- विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें, जैसे संतरा, अमरूद, नींबू और आंवला
- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और क्रीम का उपयोग करें
- साफ-सफाई का ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
- गरम पानी का सेवन करें और गुनगुने पानी से नहाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed