फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   As the weather changed, fruit prices rose, and high prices left shops deserted.

Kaushambi News: मौसम बदला तो फलों के दाम चढ़े, महंगाई से दुकानों में सन्नाटा

Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
As the weather changed, fruit prices rose, and high prices left shops deserted.
मंझनपुर चौराहे पर लगी फल की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद - फोटो : 1
मौसम में बदलाव के साथ ही फलों के दाम अचानक महंगे हुए है। बाजार में सेब का भाव पहले जहां 80 से 100 रुपये प्रति किलो था, अब बढ़कर 120 से 140 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह अनार के दाम पहले 100 से 120 रुपये थे, जो बढ़कर 160 से 180 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर चौराहे के फल विक्रेता मो. अकरम ने बताया कि ठंड बढ़ने और आवक कम होने से फलों के दाम बढ़े हैं। बाहर की मंडियों से आने वाली खेप में कमी आने के साथ किराये का खर्च भी बढ़ गया है, जिसका असर सीधे कीमतों पर पड़ा है। पहले जहां ग्राहक एक साथ तीन-चार किलो फल खरीदते थे। वहीं, अब आधा या एक किलो की ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अन्य दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों का मौसम होने के बावजूद बिक्री उम्मीद से काफी कम है। महंगाई के चलते मध्यम वर्ग के परिवारों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओसा के नीरज कुमार ने बताया कि सेहत के लिए जरूरी फल अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महंगाई के इस दौर में घर का बजट बिगड़ रहा है, जिससे जरूरत के सामान में कटौती करनी पड़ रही है।
इन फलों के दामों में आया उछाल
फल पहले अब
पपीता 30 50
ड्रैगन 80 100
संतरा 50 70-80
सेब 80-100 120-140
आनार 120 160-180
कीवी 100 (पांच-पीस) 100 (चार-पीस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed